दिल्ली-एनसीआर

Delhi: 7 साल की बच्ची से 16 वर्ष के लड़के ने किया रेप

Sanjna Verma
10 Jun 2024 5:45 PM GMT
Delhi: 7 साल की बच्ची से 16 वर्ष के लड़के ने किया रेप
x
Delhi दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला दक्षिणी दिल्ली का है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लोधी कॉलोनी पुलिस थाने को इस मामले की सूचना sunday को मिली थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने police को दी शिकायत में कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय एक लड़के ने करीब तीन-चार दिन पहले अपने घर में उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को Medical जांच के लिए ले जाया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (बारह वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है और उसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।"
Next Story