भारत

मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे आरोपी

jantaserishta.com
10 Jun 2024 5:37 AM GMT
मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे आरोपी
x

सांकेतिक तस्वीर

कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नवादा: बिहार के नवादा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक हैवान ने मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया डाला। छह माह तक उसका रेप करता रहा और जब प्रेग्नेंट हो गई तो बिहार छोड़कर पड़ोसी राज्य झारखंड फरार हो गया। नवादा की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित को 24 घंटे के भीतर कोडरमा घाटी से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कांड का आरोपित शिवनंदन यादव उर्फ चुटरा पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जिउरी गांव के शीतल यादव का बेटा बताया जाता है। उस पर मानिसक रूप से विक्षिप्त एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में पकरीबरावां थाने में पीड़िता के नाना द्वारा 08 जून को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। प्राथमिकी में शिवनंदन यादव को आरोपित किया गया था। उसके विरुद्ध दुष्कर्म के अलावा प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की संगीनता को देखते हुए नवादा के एसपी कार्तिकेय के शर्मा द्वारा पकरीबरावां थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपित को तकनीकी सर्विलांस की मदद से कोडरमा घाटी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। इधर, पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी व कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। नवादा एसपी ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
पकरीबरावां थाने में दर्ज की गयी शिकायत में पीड़िता के नाना ने कहा कि उसकी नतिनी मानसिक विक्षिप्त है। आरोपित द्वारा पिछले छह माह से उसका यौन शोषण किया जा रहा था। इस बीच पीड़िता के गर्भवती होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन आरोपित के घर गये। परंतु आरोपित ने उन्हें गाली-गलौज कर घर से भगा दिया। इसके बाद वे लोग पकरीबरावां थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
Next Story