दिल्ली-एनसीआर

Delhi : भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, 3 जख्मी

Sarita
29 May 2025 10:05 AM IST
Delhi : भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, 3 जख्मी
x
Delhi दिल्ली: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में हुए भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। पंख रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर और फिर झुग्गी से जा टकराई। हादसा पंख रोड पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। 19 साल का युवक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चला रहा था। उसने यहां एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे झुग्गी से जा टकराई।
हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। पीसीआर कॉल पर सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पीड़ितों को अस्पताल ले गई, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story