दिल्ली-एनसीआर

हैवानियत की हदे पार: चोरी के शक में महिला ने 10 साल के मासूम को बंधक बना पीटा फिर गर्म चिमटे से दागा

Sarita
3 Aug 2022 7:38 AM IST
Crossing the limits of cruelty: On suspicion of theft, a woman took a 10-year-old boy hostage and then fired with hot tongs
x

फाइल फोटो 

दिल्ली के उत्तम नगर में सरिया चोरी के शक में एक महिला ने 10 वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर गर्म चिमटे से दाग दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली के उत्तम नगर में सरिया चोरी के शक में एक महिला ने 10 वर्षीय बच्चे को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर गर्म चिमटे से दाग दिया। बच्चे के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव हैं। फिलहाल, बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उत्तम नगर थाना पुलिस ने बच्चे की मां के बयान पर मामले में मारपीट और बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी महिला अंजू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्चा परिवार के साथ उत्तम नगर के राजन विहार में रहता है। परिवार में मां, पिता के अलावा एक बड़ा भाई है।
बच्चे की मां और पिता घर से कुछ दूरी पर एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। बच्चे की मां मूर्ति देवी ने बताया कि वह 29 जुलाई को अपनी कंपनी में काम कर रही थी। इसी दौरान सुबह घर से कुछ दूरी पर रहने वाली महिला अंजू ने छोटे भाई मनीष को अपने घर में बंधक बना लिया और उस पर जुल्म किया।
Next Story