दिल्ली-एनसीआर

प्लास्टिक पाबंदी पर निगरानी के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम तैयार, जानें कैसे करेगा काम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Renuka Sahu
17 July 2022 4:00 AM GMT
Control room ready in Delhi to monitor plastic ban, know how it will work, helpline number released
x

फाइल फोटो 

एकल उपयोग प्लास्टिक से बनने वाली 19 चीजों पर लगे प्रतिबंध को लागू कराने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कंट्रोल रूम तैयार किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एकल उपयोग प्लास्टिक से बनने वाली 19 चीजों पर लगे प्रतिबंध को लागू कराने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कंट्रोल रूम तैयार किया है। इसके जरिए अलग-अलग संस्थाओं द्वारा पाबंदी को लागू कराने के लिए चलाए जाने वाले अभियान की निगरानी की जाएगी। प्लास्टिक कचरे की रोकथाम करने के लिए केंद्र सरकार ने एकल उपयोग प्लास्टिक से बनने वाली 19 चीजों पर देश भर में ही पाबंदी लगा दी है।

एक जुलाई से लागू होने वाली इस पाबंदी के बाद इन चीजों का उत्पादन, खरीद, बिक्री, स्टोरेज, इस्तेमाल सभी कुछ पर रोक है। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने इसके लिए 33 और दिल्ली प्रदूषण समिति ने 15 टीमों का गठन किया है। इसके अलावा, स्थानीय निकायों को भी इसके खिलाफ अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया है। इन सभी संस्थाओं द्वारा चलाए जाने वाले अभियान की निगरानी के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कंट्रोल रूप तैयार किया है। इस कंट्रोल के जरिए विभागों को अभियान चलाने में मदद की जाएगी और उनके द्वारा चलाए जाने वाले अभियान की समीक्षा भी की जाएगी।
कैसे काम करेगा कंट्रोल रूम
स्थानीय निकाय व अन्य संस्थाएं अपने अभियानों की जानकारी कंट्रोल रूम को देंगी। कंट्रोल रूम में अधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे और उन स्थानों और तरीकों की पहचान करेंगे, जिसके जरिये आगे अभियान चलाए जाने की जरूरत होगी। इसके साथ, एकल उपयोग प्लास्टिक पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करने की भी जरूरत है। इसे देखते हुए विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम में भी अलग-अलग एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसमें भी तालमेल बैठाने का काम नियंत्रण कक्ष के जरिए किया जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
दिल्ली सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 011-23815435 पर फोन करके एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगी पाबंदी को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है।
Next Story