दिल्ली-एनसीआर

कांग्रेस सांसद की सफाई, कहा- राहुल गांधी वोट के लिए बच्चों से नहीं मिल रहे

Rounak Dey
10 Oct 2022 8:17 PM IST
कांग्रेस सांसद की सफाई, कहा- राहुल गांधी वोट के लिए बच्चों से नहीं मिल रहे
x

नईदिल्ली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों विवादों में है। दरअसल, यात्रा के दौरान राहुल गांधी अभी तक कई बार छोटे-छोटे बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचाते हुए नजर आए हैं। बस इन्हीं तस्वीरों को लेकर ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। NCPCR की इस शिकायत पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोमवार को सफाई दी है।

जयराम रमेश ने कहा है कि हमने चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात की है और उन्हें बताया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है, हम समझ नहीं पा रहे हैं कि इस यात्रा में एनसीपीसीआर कानून के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने हमें नोटिस क्यों भेजा है? जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही है, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बच्चों से पार्टी को वोट देने के लिए नहीं कह रहे हैं।

Next Story