- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NTA सुधार टास्क फोर्स...
दिल्ली-एनसीआर
NTA सुधार टास्क फोर्स पर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का हमला
SHIDDHANT
26 July 2026 9:33 PM IST

x
Delhi दिल्ली। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गठित हाई पावर्ड टास्क फोर्स को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कदम काफी पहले उठाया जा सकता था और इसके लिए इतना लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं थी।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार का फैसला 12 साल पहले भी लिया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के फैसले में देरी के कारण कई छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में कितने छात्रों की जान गई और कितने गरीब परिवारों का पैसा और समय बर्बाद हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने पर भी किशोरी लाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रह्लाद जोशी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में काम करेंगे और किसी दबाव में आए बिना निर्णय लेंगे।
कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे गए पत्र के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि पत्र में उठाए गए मुद्दे सही नहीं हैं तो गृह मंत्री को सामने आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए। गौरतलब है कि NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा सुधारों के लिए विशेषज्ञों की हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।
Tagsकिशोरी लाल शर्माNTA परीक्षा सुधारहाई पावर्ड टास्क फोर्सकांग्रेस सांसदNEET पेपर लीकपरीक्षा व्यवस्थाप्रह्लाद जोशीशिक्षा मंत्रालयराहुल गांधी पत्रअमित शाह जवाबKishori Lal SharmaNTA exam reformshigh powered task forceCongress MPNEET paper leakexam systemPrahlad JoshiEducation MinistryRahul Gandhi letterAmit Shah replyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





