दिल्ली-एनसीआर

कांग्रेस में अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा ने उठाया मुद्दा

Admindelhi1
19 Oct 2026 5:27 PM IST
कांग्रेस में अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा ने उठाया मुद्दा
x
अकोइजाम पर कार्रवाई की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली: दिल्ली में पूर्वोत्तर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आंध्रा स्कूल रेड लाइट से कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली भाजपा की महासचिव योगिता सिंह ने किया। दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सीएल मीणा भी मौजूद रहे।

योगिता सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग अपनी मांग को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने दावा किया कि जेएनयू में 11 युवतियों ने शिकायतें दर्ज कराई थी और विश्वविद्यालय ने मामले में कार्रवाई की।

सिंह ने आरोप लगाया कि सांसद अकोइजम के साथ करीबी संबंधों के कारण कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। इस मामले में दोहरे मापदंड स्वीकार नहीं किए जा सकते। उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में महिला छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों में किया गया।

Next Story