- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- CM रेखा गुप्ता ने...
दिल्ली-एनसीआर
CM रेखा गुप्ता ने IHBAS का निरीक्षण किया, देंगे अस्पताल को हाइटेक सुविधाएं
SHIDDHANT
10 Sept 2025 8:08 PM IST

x
DELHI दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिलशाद गार्डन स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीएएस) का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर डॉक्टरों और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, "यह देखकर गहरा अफ़सोस हुआ कि पिछले दस वर्षों में इस अस्पताल के उन्नयन के लिए कुछ भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से अब तक यहां नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन तक नहीं लगाई गई है। यह लापरवाही पिछली सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है जिसने जनता की जरूरतों को नजर नजरअंदाज किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार इस अस्पताल को नई अत्याधुनिक बिल्डिंग उपलब्ध कराएगी। इसी वित्तीय वर्ष में अस्पताल को सभी आवश्यक हाइटेक मशीनें और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। अब दिल्लीवासियों को उपेक्षा और इंतजार नहीं बल्कि समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली का हर नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जिए, यही हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ हम ‘विकसित दिल्ली, विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। रेखा गुप्ता ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि आईएचबीएएस न केवल भारत में, बल्कि एशिया में भी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन लगभग 2,500-3,000 ओपीडी मामले आते हैं। अस्पताल के बारे में शिकायतें मिलने के बाद, मैंने इसकी स्थिति का जायजा लेने के लिए इसका दौरा किया। मुझे पहले से ही पता था कि 2012 से यहां कोई एमआरआई मशीन नहीं है। हम लोग सभी अस्पताल के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने में लगे हुए हैं, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पर जितने डॉक्टर और सिस्टम हैं, उसमें केवल 10 वेंटिलेटर के बेड हैं। हमारी प्राथमिकता है कि यहां पर जितनी भी मशीनों की आवश्यकता है, उसे हम इस वित्तीय वर्ष में उपलब्ध करा देंगे। रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "पुराने अस्पतालों को सही न करके नया बनाया जा रहा था, जिसमें सबसे ज्यादा करप्शन का चार्ज लगा है। यह सारी दुनिया को पता चल गया है। वे लोग केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।"
Tagsआईएचबीएएसदिल्ली मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ताअस्पताल निरीक्षणहाइटेक सुविधाएंएमआरआईसीटी स्कैनवेंटिलेटर बेडस्वास्थ्य सुधारअस्पताल उन्नयनदिल्ली स्वास्थ्य सेवान्यूरोलॉजिकल केंद्रभ्रष्टाचार आरोपविकसित दिल्लीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





