दिल्ली-एनसीआर

सीएम केजरीवाल का पंजाब दौरा: रात में ड्राइवर के घर खाया खाना, ऑटो की सवारी किया

Kunti Dhruw
22 Nov 2021 6:49 PM GMT
सीएम केजरीवाल का पंजाब दौरा: रात में ड्राइवर के घर खाया खाना, ऑटो की सवारी किया
x
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं। आज उन्होंने मोगा में एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल की अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा किया। केजरीवाल ने आज रात एक ऑटो चालक के घर रात का भोजन किया। केजरीवाल ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा था कि जब एक ऑटो चालक ने मुझे अपने घर रात के खाने के लिए आमंत्रित किया तो मैं बहुत प्रभावित हुआ। हम रात के खाने के लिए नश्चिति रूप से वहां जाएंगे। केजरीवाल ने खाना खाने के बाद अपनी पार्टी के सांसद भगवंत मान और एक अन्य नेता के साथ ऑटो की सवारी का भी लुफ्त उठाया।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'दिलीप तिवारी ने आज दिल से हमें अपने घर खाने पे बुलाया। उनके परिवार ने इतना प्यार दिया। बेहद स्वादिष्ट भोजन। मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर अब खाने का आमंत्रण दिया।'


Next Story