- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में आज छाए रह...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में आज छाए रह सकते हैं बादल, तेज हवाएं भी चलेगी तेज, मौसम विभाग का अलर्ट
Sarita
14 April 2022 6:35 AM IST

x
फाइल फोटो
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को फौरी राहत के बाद बुधवार को भीषण गर्मी महसूस की गई।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को फौरी राहत के बाद बुधवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए तेज रफ्तार से हवा चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तेज धूप निकलने की वजह से पारा उछलकर सामान्य से पांच अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले तापमान 40 से नीचे रहा था। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 16 से 76 फीसदी रहा। दिनभर गर्म हवा से घरों से बाहर निकले लोग परेशान रहे।
रिज इलाका रहा सबसे गर्म
दिल्ली का रिज इलाका 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। पालम में अधिकतम पारा 41 व गुरुग्राम में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने से इन इलाकों में लू चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
Next Story





