दिल्ली-एनसीआर

मौलवियों ने किया समर्थन दिल्ली के LG के इस काम का

HARRY
6 May 2023 3:18 PM GMT
मौलवियों ने किया समर्थन दिल्ली के LG के इस काम का
x
बोले- देंगे पूरा सहयोग….

जनता से रिश्ता | यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले अभियान का जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों के मौलवियों ने समर्थन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा है कि वे इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी भूमिका निभाएं।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना नदी की सफाई का अभियान 16 फरवरी को शुरू किया था और कुदसिया घाट पर सफाई कार्य का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा था कि नदी के दिल्ली में पड़ने वाले हिस्से को 30 जून तक पुनर्जीवित करने का लक्ष्य है।

उपराज्यपाल की पहल के मद्देनजर यहां कई मस्जिदों के मौलवियों ने शुक्रवार को लोगों से यमुना को साफ करने और इसका कायाकल्प करने की अपील की। मुगल-युग की जामा मस्जिद ने अपने माइक पर इसकी घोषणा की।

मुगलकालीन जामा मस्जिद के अलावा द्वारका और रोहिणी की मस्जिदें, पुरानी दिल्ली के दरियागंज स्थित बडवाली मस्जिद और हजरत निजामुद्दीन दरगाह स्थित मस्जिद ने भी लोगों को इस अभियान के महत्व से अवगत कराया।

मस्जिदों में लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। जामा मस्जिद ने अपनी घोषणा में कहा कि लंबे समय के बाद सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के लिए एक तेज कदम उठाया है और नदी को साफ करने में सरकार की भूमिका के अलावा लोगों के समर्थन की भी जरूरत है।

जामा मस्जिद से घोषणा की गई, “लंबे समय के बाद, सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के लिए एक तेज बड़ा उठाया है। नदी को साफ करने के लिए सरकार की भूमिका के अलावा, लोगों के समर्थन की भी जरूरत है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक बड़ा समर्थन मिला है। यमुना साफ हो गई और उस दिशा में अधिक काम किया जा रहा है।”

उन्होंने लोगों से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे आने की अपील की है ताकि अच्छे पर्यावरण और यमुना के साफ पानी का आनंद उठाया जा सकें। बडवाली मस्जिद में एक मौलवी ने एक सभा को बताया कि हिंदू समुदाय यमुना को एक पवित्र नदी मानता है और मुस्लिम समुदाय को भी आगे आना चाहिए और इसके कायाकल्प में योगदान देना चाहिए।

मौलवी ने नदी के महत्व का हवाला देते हुए कहा कि मुगल बादशाह शाहजहाँ ने यमुना के पास दिल्ली में लालकिला और आगरा में ताजमहल बनवाया था। शाहजहाँ ने 17वीं शताब्दी में दिल्ली की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद भी बनवाई थी।

Next Story