- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में बच्चा चोर...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, कई बच्चों को CBI ने किया रेस्क्यू
Apurva Srivastav
6 April 2024 12:35 PM IST

x
दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बाल तस्करी के एक मामले में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छापेमारी करते हुए कई बच्चों को बचाया है। इस बीच, एक महिला समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बाल तस्करी मामले में सीबीआई ने दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने करीब 8 बच्चों को बचाया है। बताया जा रहा है कि केशवपुरम के एक घर से दो नवजात शिशुओं को बचाया गया।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि मामला नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। फिलहाल, सीबीआई की टीम ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Tagsदिल्लीबच्चा चोर गिरोहभंडाफोड़बच्चोंCBI रेस्क्यूDelhichild lifter gangbustedchildrenCBI rescueदिल्ली खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





