दिल्ली-एनसीआर

नेपाल बाढ़ में भारत के किस राज्य के कितने भारतीय लापता देखें

Gulabi Jagat
27 Aug 2026 7:41 AM IST
नेपाल बाढ़ में भारत के किस राज्य के कितने भारतीय लापता देखें
x

नेपाल बाढ़ में भारत के किस राज्य के कितने भारतीय लापता देखें

नेपाल सरकार ने भी बताया कि उस इमिग्रेशन दफ्तर का पूरा स्टाफ भी संपर्क से बाहर है.

नई दिल्ली। नेपाल में मंगलवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद 130 से ज्यादा भारतीय नागरिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई श्रद्धालु भी शामिल हैं। सैकड़ों लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

नेपाल के बीच के हिस्सों में आई इस बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और कई इलाकों का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया है. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ-साथ तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
सामने आई जानकारी के मुताबिक, कम से कम 59 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्री थे. संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की वजह से इन लोगों के बारे में सही जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है.तमिलनाडु से गए 57 पर्यटकों में से 37 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है जबकि 20 लोगों से संपर्क हो चुका है. ये सभी हिमालय के एक मंदिर की तरफ जा रहे थे. कोयंबटूर की ईशा फाउंडेशन ने बताया कि उसके 77 सदस्य एक इमिग्रेशन सेंटर पर मौजूद थे और उनका कोई अता-पता नहीं है, हालांकि संस्था के मुताबिक 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं. नेपाल सरकार ने भी बताया कि उस इमिग्रेशन दफ्तर का पूरा स्टाफ भी संपर्क से बाहर है.
कोलकाता से गए 32 लोगों का एक ग्रुप भी लापता है. यह दल 21 अगस्त को रवाना हुआ था और अगले दिन नेपाल पहुंचा था. बुधवार सुबह जब यह टीम रसुवागढ़ी में तिब्बत जाने के लिए इमिग्रेशन दफ्तर में मौजूद थी, तभी बाढ़ आ गई. तब से किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए हेल्पलाइन जारी की है. किसान नेता राकेश टिकैत भी अपने साथियों के साथ नेपाल के पोखरा में फंस गए थे. उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग से लौटना संभव नहीं होने की वजह से वे अब फ्लाइट के जरिए काठमांडू और वहां से दिल्ली लौटेंगे और अपने वाहन वहीं छोड़ देंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया है.
महाराष्ट्र के सात पर्यटक भी फंसे हुए थे जिनमें से मुंबई और पुणे के चार लोगों से संपर्क हो चुका है, बाकी तीन से संपर्क करने की कोशिश जारी है. राज्य सरकार ने मंत्रालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया है. केरलम के 36 पर्यटकों का दल सुरक्षित बताया गया है और प्रभावित इलाकों से दूर है. राज्य ने नोर्का-रूट्स के जरिए हेल्पडेस्क शुरू किया है. सिक्किम, ओडिशा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी अपने-अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए लोगों से मदद के लिए संपर्क करने की अपील की है.
Next Story