दिल्ली-एनसीआर

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मनाली में चरस के साथ मंडी का युवक गिरफ्तार

Gulabi Jagat
28 Jun 2023 7:53 PM IST
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मनाली में चरस के साथ मंडी का युवक गिरफ्तार
x
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने 421 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए सख्श की पहचान रजनीश ऊर्फ राजू निवासी गांव शीलबदानी तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि थाना मनाली की टीम ने बुधवार को ट्रक यूनियन मनाली के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 421 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Next Story