- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई...
x
New Delhi, नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए ब्रिटिश सरकार को धन्यवाद दिया है।
डॉ. जयशंकर ने यहां हैदराबाद हाउस में ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान अपने संबोधन में कहा सबसे पहले, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति आपकी एकजुटता तथा समर्थन के लिए ब्रिटिश सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारे सहयोगी इसे समझेंगे।
लैमी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे, जिसका उद्देश्य ब्रिटेन-भारत आर्थिक और प्रवास साझेदारी की समीक्षा करना तथा उसे आगे बढ़ाना है। विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा में शामिल होने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। लैमी का यह दौरा हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद हुआ है, जोकि काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पीएम मोदी से मुलाकात और विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत के बाद लैमी ने भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख दिग्गजों से भी वार्ता की, ताकि ब्रिटेन में भारतीय निवेश बढ़ाने और दोनों बाजारों में नए अवसरों को खोलने के तरीके तलाशे जा सकें।
इसके साथ ही लैमी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात की और भारत-ब्रिटेन एफटीए तथा दोनों देशों के बीच भावी सहयोग से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा हम दोनों ने ऐतिहासिक भारत-यूके एफटीए को अंतिम रूप देने में किए गए काम की सराहना की, जो हमारे बढ़ते संबंधों को और बढ़ावा देगा। हमने द्विपक्षीय व्यापार को गहरा करने और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
TagsBritainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारआतंकवाद
Next Story





