- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली सरकार पर भाजपा...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना, बताया पटाखे पर प्रतिबंध को लेकर 'हिंदू विरोधी'
Sarita
21 Oct 2022 6:20 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार को ‘‘हिंदू विरोधी'' बताया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार को ''हिंदू विरोधी'' बताया। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में लोगों को दिवाली पर दो-तीन घंटे के लिए पटाखे जलाने की अनुमति देनी चाहिए।
पार्टी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल को ''हिंदू विरोधी'' बताया और कहा कि उन्होंने पहले यमुना किनारे छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगाया था और अब वह दिवाली पर लोगों को पटाखे जलाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
Next Story





