- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अहिल्या बाई होलकर की...
दिल्ली-एनसीआर
अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर BJP मंडल ने संगोष्ठी का किया आयोजन
Gulabi Jagat
28 May 2025 9:15 PM IST

x
Jawahar Nagar: अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा जवाहर नगर मंडल द्वारा दुलार धर्म शाला बढ़ई पारा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष आमंत्रित वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों से अहिल्या बाई के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। बताया कि मराठा शासिका अहिल्या बाई होलकर का शासन दूरदर्शिता, न्यायप्रियता, लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहा। उनका शासन महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने शासन में सामाजिक आदर्शों के मूल्यों को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई ने हमेशा अपने राज्य के लोगों को न्याय प्रदान करने का प्रयास किया। 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र का शासन किया। उन्होंने कई सुधार किए, जिससे राज्य समृद्ध और सुसंस्कृत बना। अहिल्याबाई ने अपने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया। सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों का निर्माण करवाया, जिससे व्यापार और गतिशीलता को बढ़ावा मिला। अहिल्याबाई ने एक सुव्यवस्थित और कुशल प्रशासन स्थापित किया। महिलाओं के सशक्तिकरण का भी समर्थन किया। महिलाओं को शिक्षा और व्यवसाय में हिस्सेदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल, पार्षद एवं,mic सदस्य अवतार सिंह बागल,भाजपा प्रवक्ता तौकीर रजा,चंद्रेश शाह,रमेश शर्मा,अर्पित सूर्यवंशी,असगर अली,मतराम वर्मा,मनोज शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा से गीता रेड्डी,रेणुका शुक्ला ,प्रियंका साहू उपस्थित थी।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में संगोष्ठी संयोजक सोनू राजपूत,सूरज शर्मा,प्रणीत जैन,संतोष निहाल द्वारा अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल द्वारा उपस्थित सभी आमंत्रित वक्ता भाजपा के सदस्य पदाधिकारियों,महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम संयोजकों का विशेष आभार प्रकट किया।
संदीप जघेल
अध्यक्ष
भाजपा जवाहर नगर मंडल रायपुर
Tagsअहिल्या बाई होलकर300वीं जयंतीBJP मंडलसंगोष्ठीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारअहिल्या बाई होलकर जयंतीभाजपा संगोष्ठीजवाहर नगरमहिला सशक्तिकरणभारतीय संस्कृति
Next Story





