दिल्ली-एनसीआर

आज दिल्ली में इन मार्गों पर जाने से बचें, जानिए ट्रैफिक पुलिस ने किन रूट्स का किया डायवर्जन

Sarita
13 Jun 2022 7:44 AM IST
Avoid going on these routes in Delhi today, know which routes have been diverted by the traffic police
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में आज सुबह 7 से रात 12 बजे तक ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह डायवर्जन किया है जिसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही बाधित रहेगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में आज सुबह 7 से रात 12 बजे तक ट्रैफिक पुलिस ने कई जगह डायवर्जन किया है जिसके चलते कई मार्गों पर आवाजाही बाधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचें। क्योंकि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण इन जगहों पर ट्रैफिक का दबाव रहेगा।


दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों को नहीं जाने दिया जाएगा।

Next Story