दिल्ली-एनसीआर

यात्रीगण ध्यान दें! दिल्ली पंजाब, मुंबई जाने वाली आज से छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन देरी से चलेंगी

Renuka Sahu
10 April 2022 4:19 AM GMT
यात्रीगण ध्यान दें! दिल्ली पंजाब, मुंबई जाने वाली आज से छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन देरी से चलेंगी
x
सोनीपत-गन्नौर के बीच रविवार को सुबह 11:50 बजे से दोपहर 3.50 बजे तक रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चलेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोनीपत-गन्नौर के बीच रविवार को सुबह 11:50 बजे से दोपहर 3.50 बजे तक रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चलेगा। इस दौरान दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे लाइन बंद रहेगी। अप-डाउन की नई-दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू, अमृतसर और जालंधर इंटरसिटी निरस्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा नई दिल्ली शताब्दी, ऊना हिमाचल शताब्दी सहित तीन ट्रेन देरी से चलेंगी। वहीं शनिवार को तीन ट्रेन पानीपत से जाने की बजाय मेरठ और अंबाला से दूसरे रूट पर होकर गुजरीं।
आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
04449: न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू
04452: कुरुक्षेत्र- दिल्ली मेमू
12460: न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
12459: अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
14682: जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस
14681: न्यू दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस
ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेगी बंद
14508: दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14507: फजालिका इंटरसिटी एक्सप्रेस
14522: दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14521: अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस
तीन एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला रहा
15708: आम्रपाली एक्सप्रेस को अंबाला से वाया सहारनपुर, मेरठ होकर गुजरी।
12925: पश्चिम एक्सप्रेस को गाजियाबाद वाया सहारनुपर होकर अंबाला भेजा गया।
12715: सचखंड एक्सप्रेस को गाजियाबाद वाया सहारनपुर होकर अंबाला भेजा गया।
आज देरी से चलेंगी यें ट्रेनें
12046: नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलेगी।
12926: पश्चिम एक्सप्रेस 60 मिनट देरी से चलेगी।
12057: ऊना हिमाचल जनशताब्दी चलेगी 70 मिनट देरी से चलेगी।
Next Story