दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली की ऐतिहासिक स्मारकों में घूमने का बना रहे प्लान तो एएसआई ने जारी किया आदेश, 5 से 15 अगस्त तक यहां मिलेगी फ्री एंट्री

Renuka Sahu
4 Aug 2022 2:43 AM GMT
ASI issued order if you are planning to visit historical monuments of Delhi, free entry will be available here from August 5 to 15
x

फाइल फोटो 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा दिल्ली में संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा दिल्ली में संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। इसको लेकर एएसआई के स्मारक निदेशक डॉ. एनके पाठक ने आदेश जारी किया है। पर्यटकों से स्मारकों में घूमने को लेकर पांच अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

इसके तहत पर्यटकों को स्मारकों में घूमने को लेकर यह छूट दी गई है। दिल्ली में एएसआई के अधीन 170 से अधिक स्मारक हैं। इसमें 11 स्मारकों में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। जिसमें कुतुबमीनार, लालकिला, हुमायूं का मकबरा, तुगलकाबाद किला, खान-ए-खाना मकबरा, सुल्तान गढ़ी का मकबरा, हौजखास स्मारक परिसर, पुराना किला, जंतर-मंतर, सफदरजंग मकबरा, फिरोजशाह कोटला शामिल है। वहीं लालकिला में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं। समारोह से कुछ दिन पहले सुरक्षा कारणों से लालकिला को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत एएसआई ने पांच से 15 अगस्त, 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क किया है।'
Next Story