दिल्ली-एनसीआर

झेरिया निर्मलकर समाज का वार्षिक सम्मेलन 23 February 2025 को

Gulabi Jagat
19 Feb 2025 6:46 PM IST
झेरिया निर्मलकर समाज का वार्षिक सम्मेलन 23 February 2025 को
x
Madeli-छुरा/ झेरिया: निर्मलकर समाज परिक्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ जिला गरियाबंद (छ.ग.) द्वारा 23 फरवरी 2025 दिन रविवार को गरियाबंद समाज भवन में वार्षिक सम्मेलन तथा स्वच्छता के जनक एवं निर्मलकर (धोबी) समाज के अराध्य देव संत गाडगे महाराज जी की जयंती पर्व का आयोजन रखा गया है। जयंती पर्व एवं वार्षिक सम्मेलन को लेकर झेरिया निर्मलकर समाज के पदाधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने में तैयारी शुरू कर दी गई है।
झेरिया निर्मलकर समाज द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार 23 फरवरी 2025 रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलश यात्रा, श्री संत गाडगे महाराज जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना एवं आरती होगा । तत्पश्चात समाज जन भोजन करेंगे। भोजन के बाद स्वागत और उद्बोधन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।


दोपहर 1:00 बजे समाज पदाधिकारियों द्वारा आय- व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा, एवं व्यक्तिगत न्याय, सामाजिक परिचर्चा होगा। झेरिया निर्मलकर समाज परिक्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ पदाधिकारी - केसर निर्मलकर(संरक्षक), ईश्वर निर्मलकर (अध्यक्ष), पुरानिक निर्मलकर(उपाध्यक्ष), काशी राम निर्मलकर(कोषाध्यक्ष), खामसिंग निर्मलकर(सचिव), योगेन्द्र (सहसचिव), माधव निर्मलकर (अंकेक्षक), तेजराम निर्मलकर (मिडिया प्रभारी),‌नारायण निर्मलकर, मनहरन निर्मलकर,मोहन निर्मलकर(सलाहकार), यशवंत निर्मलकर(समाज सेवक), एवं परिक्षेत्र के अध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर एवं सभी सामाजिक पदाधिकारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
"समाज की एकता बड़े -बड़ो को धूल चटा देती है। इसलिए स्वयं को समाज से जोड़े रखो"
"समाज सामूहिक हित के लिए होता है। व्यक्तिगत 'स्पर्धा' और स्वार्थ के लिए नहीं"
"प्रसंशा सबकी करो, निन्दा किसी की नहीं"
Next Story