दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली HC में आरोप: एसीबी लीक कर रही संवेदनशील दस्तावेज

Ashish verma
29 May 2025 9:18 PM IST
दिल्ली HC में आरोप: एसीबी लीक कर रही संवेदनशील दस्तावेज
x
एसीबी लीक कर रही संवेदनशील दस्तावेज

New Delhi..नई दिल्ली। आरोपी की जमानत के लिए रिश्वत मांगने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के आरोपी अहलमद मुकेश कुमार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा मामले से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज मीडिया में लीक किए जा रहे हैं। मुकेश कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने न्यायमूर्ति अमित शर्मा की पीठ के समक्ष चिंता व्यक्त की कि दस्तावेजों के इस तरह लीक होने से मामले में निष्पक्ष सुनवाई की संभावना प्रभावित हो सकती है। दृश्य मीडिया में दस्तावेज प्रसारित किए जा रहे हैं वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज, जो मेरे मुवक्किल को नहीं दिए जा रहे हैं, दृश्य मीडिया में प्रसारित किए जा रहे हैं।

अग्रिम जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अहलमद मुकेश कुमार के वकील को संवेदनशील दस्तावेज मीडिया में लीक होने के उनके दावों के समर्थन में अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने की अनुमति दी। इस पर पीठ ने मामले की सुनवाई 2 जून तक के लिए स्थगित कर दी।मुकेश कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर कीएसीबी द्वारा 16 मई को अहमद मुकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू के विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) का तबादला कर दिया था। एसीबी ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मुकेश ने कुछ आरोपियों से जमानत सुनिश्चित करने के लिए रिश्वत मांगी और ली भी। मुकेश कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।


Next Story