दिल्ली-एनसीआर

Delhi-NCR समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Tara Tandi
20 April 2025 10:52 AM IST
Delhi-NCR समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
x
Weather अपडेट : राजधानी दिल्ली सहित देश के बहुत से हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट बदली। चिलचलाती धूप और गर्मी के बीच हुई बारिश में लोगो को बहुत राहत दिया। लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। ऐसे में IMD ने लोगो को गर्मी से बचाव और सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए विस्तार से जानते हैं देशभर में मौसम का हाल…
दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। बता दे कि दिल्ली आज बादल छाए रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश का यह सिस्टम जल्द ही गुजर जाएगा और गर्मी एक बार फिर दस्तक देने वाली है।
इस इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी
वही अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो IMD ने बताया है कि अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में धूल भरी आंधी आ सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में अब बारिश का मौसम थम गया है और वहां लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
हीट वेव और बारिश दोनों की संभावना
बता दें कि IMD के अनुसार केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति है, वहीं दूसरी ओर बारिश की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
भीषण गर्मी और लू
अब चूंकि वर्षा का दौर थमता जा रहा है, इसलिए देश के अधिकांश भागों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी और लू के प्रति सचेत रहने को कहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के उपाय करें, दोपहर के समय बाहर जाने से बचें और खुद को गर्मी से बचाएं।
Next Story