भारत
10 लाख का चूना...छोटी सी गलती, बड़ा नुकसान, एक रुपये के नोट से खेल
jantaserishta.com
20 April 2025 10:15 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
चौंकाने वाला मामला.
मुंबई: मुंबई के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी बीमा कंपनी के कैशियर को जालसाजों ने एक रुपये के नोट के बदले भारी इनाम देने का झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा रुपये ऐंठ लिए.
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक सरकारी बीमा कंपनी के कैशियर को धोखेबाजों ने एक रुपये के नोट के बदले भारी इनाम देने का वादा करके 10.38 लाख रुपये ठग लिए. अधिकारी ने बताया कि मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम निवासी 45 वर्षीय शख्स ने गुरुवार को पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. बीमा कंपनी की चर्चगेट ब्रांच में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर रील देखते वक्त उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी.
अधिकारी ने बताया कि विज्ञापन में एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था. इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी था. कैशियर ने व्हाट्सऐप नंबर पर एक रुपये के नोट की फोटो भेजी, जिसके बाद पंकज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया. पंकज ने बताया कि वह सिक्कों की दुकान पर काम करता है. फोन करने वाले ने व्यक्ति से एक फॉर्म भरने को कहा और रजिस्ट्रेशन के लिए 6,160 रुपये जमा करवाए.
अधिकारी ने बताया कि कुछ वक्त बाद उसने शिकायतकर्ता को फिर से फोन किया और कहा कि पहले बताई गई राशि गलत है और उसे 6,107 रुपये ट्रांसफर करने होंगे. कॉल करने वाले ने ये भी वादा किया कि पहले ट्रांसफर की गई रकम वापस कर दी जाएगी. इसके बाद पंकज सिंह ने शिकायतकर्ता को एक अन्य व्यक्ति से मिलाया, जिसने खुद का परिचय अरुण शर्मा के रूप में दिया.
अरुण ने पीड़ित को एक रुपये के नोट के बदले इनाम जीतने के बारे में RBI से एक पत्र भेजा और दोनों ने कैशियर को बातों में उलझा लिया. विभिन्न बहानों से शिकायतकर्ता से 10.38 लाख रुपये वसूल लिए.
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित कैशियर को अपने साथ ठगी का एहसास तब हुआ, जब आरोपी ने उससे कहा कि अगर वह 6 लाख रुपये और दे तो इनाम की राशि 25.56 लाख रुपये हो सकती है. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





