दिल्ली-एनसीआर

पांच दिनों की तलाश के बाद हरिनगर पुलिस ने एक्सयूवी सवार अपराधी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
18 Sep 2022 6:01 AM GMT
पांच दिनों की तलाश के बाद हरिनगर पुलिस ने एक्सयूवी सवार अपराधी को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके में 12 सितंबर की रात बाइक से जा रहे दो भाई को पहले टक्कर मार घायल करने और रोकने पर उन्हें कुचलने की कोशिश करने वाले एक्सयूवी सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले आरोपी सुरेश शर्मा को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना के दिन अपने एक्सयूवी 500 से अपने बेटा सचिन के साथ लाजवंती फ्लाईओवर पर जाते हुए आगे बाइक से जा रहे बलवंत और शमशेर नामक दो भाई की बाइक में टक्कर मार दी थी। इसके बाद फरार हो गया था।

जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की रात दोनों बाइक अपनी बाइक से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उनके ठीक आगे एक ऑटो में उनकी चाची बैठी हुईं थी। जिन्हे ट्रैन पकडऩी थी। जैसे ही दोनों भाई लाजवंती फ्लाईओवर पर पहुंचे पीछे से काफी तेज रफ्तार में अपनी एक्सयूवी 500 में अपने बेटा के साथ आ रहे आरोपी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से दोनों दूर सडक़ पर जा गिरे थे। इसके बाद बलवंत चोट लगने से बेहोश हो गया था। वहीं शमशेर चोट लगे के बावजूद उठ कर जब आरोपी को रुकने को कहा तो, आरोपी ने मदद करने के बजाय उसपर की अपनी एक्सयूवी चढ़ाने और कुचलने की कोशिश की। समय रहते शमशेर सामने से हट गया और आरोपी तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां उनका इलाज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया ता।

आरोपी की पहचान और तलाश करते हुए उसकी कार के मिले फुटेज के आधार पर उस तक पहुंच गई। डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Next Story