दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में भारी बारिश के बाद हल्की सर्दी के साथ कई जगह कोहरा देखने को मिला

Sarita
12 Oct 2022 11:00 AM IST
After heavy rain in Delhi, fog was seen at many places with mild winter
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को बुधवार सुबह हल्की सर्दी के साथ कोहरा भी देखने को मिला।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को बुधवार सुबह हल्की सर्दी के साथ कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

हालांकि दिल्ली में कल कई दिनों के बाद दोपहर सूर्य के दर्शन हुए। उसके बाद बदली छायी हुई और रात में कई इलाकों में बारिश भी हुई। बारिश के कारण आम लोगों को जल जमाव और जाम की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है। विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।
Next Story