दिल्ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में हादसा: एनएच-91 पर रोडवेज बस और ईको वैन में भिड़ंत, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5-6 लोग घायल

Sarita
23 May 2022 8:59 AM IST
Accident in Greater Noida: Roadways bus and eco van collide on NH-91, two women died, 5-6 injured
x

फाइल फोटो 

ग्रेटर नोएडा में नेशनल हाईवे 91 पर दादरी कोट चौकी के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस और ईको वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रेटर नोएडा में नेशनल हाईवे 91 पर दादरी कोट चौकी के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस और ईको वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच-छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ईको वैन में आठ लोग सवार थे जो बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे थे। घटना के बाद इको वैन सवार रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पुलिस की भारी फोर्स मौजूद है। घटना ग्रेटर नोएडा के एनएच-91 के दादरी थाना क्षेत्र में घटित हुई।

Next Story