- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- केंद्र सरकार पर AAP का...
दिल्ली-एनसीआर
केंद्र सरकार पर AAP का हल्लाबोल, ‘ये तुगलकी अध्यादेश : संजय सिंह
Rounak Dey
20 May 2023 3:13 PM GMT

x
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता की।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार रात को लाए अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर है और आप नेता एक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता की।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसी भी तरह केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने देना चाहते हैं। वह दिल्ली सरकार के सभी कामों पर अड़ंगा लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद अब एक अध्यादेश लेकर आ गयी है जिससे वह आम आदमी पार्टी का कार्य रोक सकें। आपको बता दें कि संजय सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को काला और तुगलकी अध्यादेश बताया है जो सर्वोच्च न्यायालय और भारत के संविधान के खिलाफ है।
Next Story