दिल्ली-एनसीआर

AAP ने जम्मू कश्मीर में पार्टी पदाधिकारियों का किया ऐलान

jantaserishta.com
5 May 2022 10:44 PM IST
AAP ने जम्मू कश्मीर में पार्टी पदाधिकारियों का किया ऐलान
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब विधानसभा चुनावों में अच्छी खासी सफलता हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी देश के अन्य राज्यों में भी तेजी से संगठन विकसित कर रही है. इसी क्रम में AAP का अगला टारगेट बॉर्डर से जुड़ा जम्मू और कश्मीर है. पार्टी ने गुरुवार को इस बाबत केंद्र शासित प्रदेश के लिए अपने संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की है. पार्टी ने जम्मू का चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस को बनाया है. हरजोत सिंह बैंस फिलहाल पंजाब सरकार में मंत्री हैं.

वहीं गौरव शर्मा को पार्टी ने जम्मू का प्रभारी और प्रदीप मित्तल को सह प्रभारी बनाया है. कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने इमरान हुसैन को चुनाव प्रभारी बनाया है. हुसैन दिल्ली सरकार में मंत्री हैं. उनके साथ सलाउद्दीन को कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है. जम्मू कश्मीर में लगातार आप का कुनबा बढ़ रहा है. हाल रही में कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है. आरएसपुरा की एक जनसभा के दौरान उद्योगपति सुनील गुप्ता सहित काफी संख्या में युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिन्हा तथा आप नेता व डीडीसी सुचेतगढ़ सदस्य तरनजीत सिंह टोनी ने युवाओं का पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर मनीष सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली तथा पंजाब में सरकार का गठन करने के बाद देशभर में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. जिस तरह से लोगों का पार्टी को सहयोग मिल रहा है, उसे लगता है कि जम्मू कश्मीर में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की ही होगी. इससे पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने जम्मू और कश्मीर से पैंथर पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक उम्मीदवार सुरिंदर सिंह और 8 बीडीसी सदस्य और 10 पार्षदों समेत सैंकड़ों लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया था.
इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि देश के सरताज यानी कि जम्मू कश्मीर से आए सभी लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है. आज जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से कई सरपंच, कई पार्षद और कई बीडीसी सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. मैं सभी का दिल से आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं. हमारी पार्टी के एक-एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर पर गर्व है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story