दिल्ली-एनसीआर

Businessman के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 8.94 लाख लूट की , आरोपी गिरफ्तार

Ashish verma
25 May 2025 8:53 PM IST
Businessman के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 8.94 लाख लूट की , आरोपी गिरफ्तार
x
8.94 लाख लूट की

New Delhi.नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक व्यापारी के कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 8.94 लाख रुपये से भरा बैग लूटने के मामले में एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियारबंद लूट की नौ वारदातों में शामिल रहा है और उसकी पहचान काला राम उर्फ ​​कमलेश के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर अजय शर्मा और अजय गहलावत के निर्देशन में कांस्टेबल मंदीप राणा ने पुख्ता सूचना मिलने के बाद खन्ना मार्केट से आरोपी को गिरफ्तार किया।पूछताछ में पता चला कि 5 मार्च 2023 को मेटल व्यापारी का कर्मचारी शिकायतकर्ता रोहिणी की तरफ जा रहा था। तभी ब्रिटानिया चौक, लॉरेंस रोड के पास रिंग रोड पर उसे तीन मोटरसाइकिल सवारों ने रोक लिया। गोली मारने की धमकी देकर उसका 8.94 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया।


Next Story