- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारत की 75% वयस्क...
दिल्ली-एनसीआर
भारत की 75% वयस्क आबादी को लगी कोरोना की दोनों खुराक, देशवासियों को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
Sarita
30 Jan 2022 11:36 AM IST

x
फाइल फोटो
कोरोना के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान को रविवार को बड़ी सफलता मिली है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। भारत की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी अब पूरी तरह टीकाकरण करवा चुकी है। रविवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। उन्होंने बताया कि देश की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया- 'सबका साथ, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।
इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'सभी वयस्कों में से 75% का पूर्व टीकाकरण किया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।
Next Story





