- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ऑपरेशन क्लीन-2 में...

x
Noida नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने लंबे समय से थानों पर पड़े लावारिस और सीज वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्लीन-2' को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में यह अभियान 1 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक लगातार चलाया गया। इस अवधि में कुल 4775 वाहनों का निस्तारण किया गया।
अभियान के दौरान तीनों जोन- नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहनों की नीलामी की गई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नोएडा जोन में 2,060 वाहन, सेंट्रल नोएडा जोन में 1,637 वाहन और ग्रेटर नोएडा जोन में 1,078 वाहनों का निस्तारण किया गया। नीलामी की पूरी प्रक्रिया परिवहन विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर की गई और सभी वाहनों को सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को सुपुर्द किया गया। इस प्रक्रिया की संपूर्ण वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। नीलामी से प्राप्त धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व खाते में जमा कराई गई है।
गौरतलब है कि 'ऑपरेशन क्लीन-2' के तहत उन वाहनों का निस्तारण किया गया जो कई वर्षों से थानों के परिसर में कबाड़ के रूप में खड़े थे। इनमें वर्ष 1990 से लेकर वर्ष 2023 तक के लावारिस वाहन शामिल थे। इन वाहनों के हटने से थाना परिसरों में पर्याप्त जगह खाली हुई है। साथ ही साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिला है। अभियान की सफलता से पुलिस थानों का वातावरण पहले की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित और स्वच्छ दिखाई दे रहा है। अब थानों में आने वाले आमजन और आगंतुकों को भी बेहतर एवं सकारात्मक माहौल का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह कदम न केवल स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ है, बल्कि थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने में भी सहायक होगा।
Tagsऑपरेशन क्लीन-2लावारिस वाहनसीज वाहननिस्तारणट्रैफिक नियंत्रणनगर प्रशासनसड़क सुरक्षावाहन मुक्त शहरअवैध वाहनपर्यावरण सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





