
x
देखे Video
Noida नोएडा : बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में शुक्रवार देर रात रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मामूली बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें एक महिला को भी पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड और सोसायटी वाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। मामला शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन नामक निवासी अपनी कार से सोसाइटी के निकास गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। गेट पर तैनात गार्डों ने जब उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गार्ड सत्यम शुक्ला और गौतम सिंह ने अर्जुन पर हमला कर दिया। झगड़े को शांत कराने के लिए वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने लगे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सोसाइटी में रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर गार्ड और रेजिडेंस के बीच मारपीट..महिला से भी बदसलूकी के आरोप..दो गार्ड गिरफ्तार..थाना बिसरख।@noidapolice @Uppolice pic.twitter.com/991dEwoEHT
— Md Raza (@MdRaza_) October 4, 2025
इसी दौरान एक महिला भी विवाद में आ गई। आरोप है कि गार्डों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जबकि वह केवल झगड़ा रोकने की कोशिश कर रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हालात संभालने के लिए आगे आए और भीड़ को काबू करने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि घटना रॉन्ग साइड से प्रवेश को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गार्ड सत्यम शुक्ला और गौतम सिंह के साथ ही निवासी अर्जुन और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोसायटी में ट्रैफिक अनुशासन और गार्डों के व्यवहार को लेकर पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के आचरण की निगरानी के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
Tagsग्रेटर नोएडाबिसरख थानाआम्रपाली गोल्फ होम्सकिंग्सवुड सोसायटीरॉन्ग एंट्रीमारपीटमहिला पीटागार्डपुलिस कार्रवाईगिरफ्तारट्रैफिक अनुशासनसुरक्षा व्यवस्थाझगड़ासत्यम शुक्लागौतम सिंहअर्जुनअभिषेकसोशल मीडिया वीडियोशांति व्यवस्थाजांचस्थानीय शिकायतेंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





