दिल्ली-एनसीआर

17 साल के नाबलिग का था शादीशुदा महिला से अवैध संबंध, झगड़े के बाद की हत्या, इस तरह पकड़ा गया आरोपी

Sarita
19 Nov 2021 8:13 AM IST
17 साल के नाबलिग का था शादीशुदा महिला से अवैध संबंध, झगड़े के बाद की हत्या, इस तरह पकड़ा गया आरोपी
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके से एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 साल के नाबलिग ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके से एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 साल के नाबलिग ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. नाबालिग ने महिला की हत्या (Minor Murdered Married Woman in Delhi) करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच पाए.

पुलिस ने 17 साल के आरोपी को पकड़ा
अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 17 साल के नाबालिग को महिला की हत्या करने के आरोप में पकड़ा है. नाबालिग ने महिला के सिर पर आयरन रॉड मारकर हत्या करने के बाद लाश को मारुति वैन में डालकर डाबड़ी इलाके में डंप कर दिया और फिर फरार हो गया.
इस तरह पकड़ा गया नाबालिग लड़का
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के डाबड़ी इलाके में 15 नवंबर को महिला की लाश बरामद हुई थी, जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन पुलिस थाने में महिला के परिवार की तरफ से कोई शिकायत भी नहीं मिली थी. पुलिस ने जांच करते हुए इलाके की सीसीटीवी फुटेज को देखा, जहां एक सीसीटीवी में नाबालिग दिखाई दिया जिसमें लाश को वैन के जरिए डंप करता हुआ दिख रहा था. पुलिस ने जांच करते हुए महिला की शिनाख्त भी कर ली. वहीं पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में सीसीटीवी में दिख रहे नाबालिग को पकड़ लिया और उस दिन की मोबाइल लोकेशन भी उस इलाके की मिली.
शादीशुदा महिला से था नाबालिग का अवैध संबंध
पूछताछ में नाबालिग ने बताया की मृतक महिला शादीशुदा थी, जिस से उसका अवैध संबंध था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था. नाबालिग ने 15 नवंबर को महिला को अपने घर बुलाया, जहां एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद नाबालिग ने आयरन रॉड से उसके सिर पर हमला करके महिला की हत्या कर दी. उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट को जला दिया. पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है और हत्या में इस्तेमाल आयरन रॉड और मारुति वैन भी पुलिस को मिल गई है.
Next Story