दिल्ली-एनसीआर

Delhi में बारिश में खेलने को लेकर 10 वर्षीय पुत्र की हत्या, पिता गिरफ्तार

Gulabi Jagat
29 Jun 2025 11:11 PM IST
Delhi में बारिश में खेलने को लेकर 10 वर्षीय पुत्र की हत्या, पिता गिरफ्तार
x
नई दिल्ली , सागरपुर: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने बारिश में खेलने की जिद कर रहे अपने 10 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 40 वर्षीय ए. रॉय के रूप में हुई है, जो अपने चार बच्चों के साथ एक कमरे के मकान में रहता था। मृतक बच्चा तीसरे नंबर का था। मां का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो चुका था।
यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई जब बच्चा बारिश में बाहर खेलने की जिद पर अड़ गया। गुस्से में पिता ने रसोई से चाकू उठाकर सीने में वार कर दिया। घटना के बाद पिता ने ही घायल बेटे को तुरंत दावा देव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक तनाव और मानसिक अस्थिरता के संकेत मिले हैं।
Next Story
null