COVID-19

COVID-19: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

Nilmani Pal
3 Dec 2020 9:37 AM GMT
COVID-19: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती
x
डॉक्टरों के मुताबिक, उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण अभी तक नहीं उभरे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों के मुताबिक, उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण अभी तक नहीं उभरे हैं। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, वह बुधवार दोपहर को अस्पताल पहुंचे थे।
गौरतलब है कि गत दिनों ही गुरुग्राम में उनके पोते व अभय चौटाल के बेटे कर्ण चौटाला की शादी हुई थी। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि शादी समारोह में वह बहुत से लोगों के संपर्क में आए थे। ऐसे में उन्होंने ऐहतियातन तौर पर अपनी कोरोना जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं।


Next Story