Breaking News

दुपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Dec 2023 12:15 AM IST
दुपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
x

अंबिकापुर। दुपहिया वाहन चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर एक मोटरसायकल एवं एक स्कूटी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर को प्रार्थी शिवचरण मिंज नावापारा मणीपुर ने थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक दिसंबर को प्रार्थी अपने मोटरसायकल को घर के बाहर परछी में खड़ा किया था जो किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटरसायकल चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर आरोपियों के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर मामले में शामिल आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपना नाम सुरेश यादव (27 वर्ष) बंजारीपारा थाना मणीपुर , सूरज विश्वास (26 वर्ष) मणीपुर अम्बिकापुर का होना बताया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसायकल एवं थाना मणीपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 261/23 धारा 379 भा.द.वि. में चोरी गयी स्कूटी भी बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Next Story