- Home
- /
- Breaking News
- /
- मंदिर में चोरी करने...
Breaking News
मंदिर में चोरी करने वाले शातिर को 7 महीने की जेल, 500 रुपए जुर्माना भी
Nil dhankar
8 Dec 2023 4:54 PM IST

x
जशपुर। जशपुर जिले के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से चोरों ने चढ़ोत्री की रकम चोरी की वारदात में दोषी पाए गए आरोपी समीर टोप्पो निवासी बूढ़ाडांड को न्यायालय में सजा सुनाई गई। यह मामला पत्थलगांव अंबिकापुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर का है।
बता दें कि, पत्थलगांव दुर्गा मंदिर व्यवस्थापक प्रयाग राज अग्रवाल ने जब 1 मार्च को मंदिर के पट खोले तो देखा कि बरामदे की जाली कटी हुई है और दान पेटी से 25 हजार रुपये भी गायब हो गए थे। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
जब पुलिस ने मामले की जांच की और पुछताछ की तब आरोपी समीर टोप्पो निवासी बूढ़ाडांड ने अपराध स्वीकार कर लिया। न्यायिक कार्रवाई के बाद आरोपी को 7 माह 16 दिवस का कारावास और 500 – 500 रुपए का जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई।
Next Story






