Breaking News

14 लाख की लूट का मामला निकला फर्जी

Shantanu Roy
11 Dec 2023 9:47 PM IST
14 लाख की लूट का मामला निकला फर्जी
x

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाने क्षेत्र में लूट की घटना झूठी निकली। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता ने बेटी की पढ़ाई के लिए पैसा रखा था। लेकिन उनके बेटे साकेत तिवारी ने थाना में फोन के माध्यम से लूट की झूठी खबर देकर सनसनी फैला दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को पुलिस अफवाह बता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 14 लाख रुपए के लूट होने की खबर मिली थी। पूरा मामला राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वह लूट की घटना फर्जी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमानाका अंडरब्रीज के पास पुलिस को लूट की घटना कि खबर मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हरकत आए पुलिस ने इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश तो पता चला कि प्रार्थी ने ही लालच में आकर झूठी लूट कहानी बताई।

Next Story