Breaking News

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ड़ीड़ी सिंह के खिलाफ मंत्रालय कर्मचारियों की हड़ताल

Shantanu Roy
6 Dec 2023 6:00 PM GMT
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ड़ीड़ी सिंह के खिलाफ मंत्रालय कर्मचारियों की हड़ताल
x

रायपुर। सामान्य प्रशासन अधिकारी के सचिव ड़ीड़ी सिंह और डॉ प्रकाश अनंत सह सचिव के खिलाफ संविदा नियुक्ति अधिकारियों के खिलाफ मंत्रालय के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और उन्हें तत्काल मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग के पद से हटाने की मांग की गई। गौरतलब है कि ड़ीड़ी सिंह के खिलाफ लगभग 8 मामलें कोर्ट में गंभीर और आपराधिक मामलें विचाराधीन है।

मंत्रालय के कर्मचारी संघ ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मंत्रालय से ड़ीड़ी सिंह को हटाया जाए वरना वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। ज्ञात हो कि भ्रष्ट्राचार में लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निज सचिव सौम्या चौरसिया जो वर्तमान में रायपुर केंद्रीय जेल में है सौम्य चौरसिया द्वारा ही ड़ीड़ी सिंह की संविदा नियुक्ति की गई थी। जिसका खुलासा आज मंत्रालय कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान किया। जमकर नारेबाजी दोनों भ्रष्ट अधिकारीयों के खिलाफ हुई।

Next Story