Breaking News

कुख्यात इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

13 Feb 2024 12:12 PM GMT
कुख्यात इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष 3 नक्सलियों ने घर वापसी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली संगठन से लगातार अपील की जा रही है। शासन …

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष 3 नक्सलियों ने घर वापसी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली संगठन से लगातार अपील की जा रही है। शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं। नक्सली मुख्य धारा में जुड़े। इसके फलस्वरुप कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत डब्बा पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष देवा मडक़ामी, उम्र 32 वर्ष ने आत्मसमर्पण किया। देवा सुकमा जिला अंतर्गत कुकानार थाने के डब्बा पंचायत का निवासी है।

नक्सली लीडर पुलिस पर हमले की घटना में विशेष रूप से शामिल था। इनमें वर्ष - 2021 में सुकमा जिले की टेकलगुडेम में प्रमुख थी जिसमें पुलिस के 22 जवान शहीद हुए थे। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी कड़ी में मलगेर एरिया कमेटी अंतर्गत रेवाली पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष देवा नुपो, उम्र 30 वर्ष ने घर वापसी की। देवा मलगेर एरिया कमेटी अंतर्गत रेवाली का निवासी है। एक अन्य नक्सली पूवर्ती पंचायत मिलिशिया सदस्य शंकर पोयाम, उम्र 22 वर्ष में भी घर वापसी की। शंकर सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा के पूवर्ती पंचायत का निवासी है।यह लीडर नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में शामिल था।

    Next Story