Breaking News

जंगली सूअर को मारने के लिए लगाया करंट, अज्ञात युवक की हुई मौत

Shantanu Roy
12 Dec 2023 2:03 PM GMT
जंगली सूअर को मारने के लिए लगाया करंट, अज्ञात युवक की हुई मौत
x

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपियों ने परसागुड़ी जंगल में जंगली सूअर को मारने के लिए 11 केवी बिजली पोल से हुकिंग कर बिजली तार बिछाया था। बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर को ग्राम नवकी निवासी 45 वर्षीय तिलासो बाई पति घरमरन कसेर ने राजपुर ​​​​​​​थाना में केस दर्ज कराया था। 2 दिसंबर को रात करीब 8 बजे तिलासो बाई का दामाद संजय कसेर अपनी पत्नी से झगड़ा कर घर से चला गया था। 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे परसागुडी जंगल में दामाद का शव बरामद हुआ था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि दामाद संजय कसेर की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हुई थी। अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवार मारने के लिए करीडांड परसागुडी जंगल में छड़ बांधने वाले तार को जंगल में फैलाकर बिजली करंट की सप्लाई की थी। 36 वर्षीय संजय कसेर पिता गेंदुआ कसेर जिसकी चपेट में आ गया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसागुड़ी बथानपारा निवासी 53 वर्षीय लग्गू राम व ग्राम परसागुड़ी महादेवपारा निवासी 52 वर्षीय रामदेव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तार, टांगी भी जब्त किया गया है।

Next Story