Breaking News

दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सली बमों को किया डिफ्यूज

13 Feb 2024 1:35 PM GMT
दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सली बमों को किया डिफ्यूज
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस को संयुक्त पुलिस बल को नक्सली उन्मूलन अभियान में कामयाबी मिली। अरनपुर थाना अंतर्गत जवानों ने आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि अरनपुर थाना अंतर्गत अरनपुर से पोटली जाने वाली सडक़ में आईईडी लगाये जाने की गोपनीय सूचना …

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस को संयुक्त पुलिस बल को नक्सली उन्मूलन अभियान में कामयाबी मिली। अरनपुर थाना अंतर्गत जवानों ने आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि अरनपुर थाना अंतर्गत अरनपुर से पोटली जाने वाली सडक़ में आईईडी लगाये जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस दल को संबंधित बिंदु की ओर रवाना किया गया।

इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बमनिरोधक दस्ते, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और अरनपुर थाना बल के जवान शामिल थे। जवानों ने सडक़ के मध्य संदिग्ध सामग्रियां देखी। इसके उपरांत बम निरोधक दस्ते द्वारा तीन किलोग्राम वजन का आईईडी खोजा गया। पुलिस द्वारा सुरक्षित तरीके से आईईडी को निष्क्रिय किया गया। इसके फलस्वरुप नक्सलियों के खतरनाक इरादे नाकाम हो गए।

    Next Story