Breaking News

बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार

Shantanu Roy
4 Dec 2023 8:13 PM IST
बच्चों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार
x

धमतरी। धमतरी से अंबिकापुर मैनपाट घूमने आए बच्चों से भरी बस पलटी। घटना के वक्त बस में 44 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट से लौटते समय गाखी घाटी में यह हादसा हुआ। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक की खराबी थी। खबर है कि हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

इस खबर पर बने रहने के लिए बार-बार पेज को रिफ्रेश करतें रहें… और देखते रहिए jantaserishta.com…

Next Story