Breaking News

बृजमोहन अग्रवाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव को दी बधाई

Shantanu Roy
10 Dec 2023 4:14 PM GMT
बृजमोहन अग्रवाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव को दी बधाई
x

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। बृजमोहन अग्रवाल समेत पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसहमति से मुख्यमंत्री के लिए विष्णु देव साय का समर्थन किया। जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना गया।

बृजमोहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय नेतृत्व को छत्तिसगढ़ में जनजातीय समाज से मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई और धन्यवाद दिया। पहले द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया और अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बना कर भाजपा ने आदिवासी समाज को जो सम्मान दिया है उसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर से विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही। विधायक अग्रवाल ने कहा यह खुशी और सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ को विष्णु देव साय के रूप में एक बेहद की सौम्य और प्रतिभावान मुख्यमंत्री मिला है।

Next Story