Breaking News

छत्तीसगढ़ में बनी भाजपा की सरकार, चुनाव आयोग का आया अंतिम रिजल्ट

Shantanu Roy
3 Dec 2023 5:34 PM GMT
छत्तीसगढ़ में बनी भाजपा की सरकार, चुनाव आयोग का आया अंतिम रिजल्ट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेंं रुज्ञान परिणाम में बदलने लगे हैं। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 53 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है और एक पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 34 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पूर्व सीएम रमन सिंह जीत गए हैं, जबकि अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हार गए।

बस्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के लखेश्वर बघेल ने जीत दर्ज कर ली है उन्होंने यहां से भाजपा के प्रत्याशी मनीराम कश्यप को हरा दिया है। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लखेश्वर बघेल को 68401वोट मिले है तो वही मनीराम कश्यप को 61967 वोट मिले है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

बस्तर जिले के चित्रकूट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विनायक गोयल ने जीत दर्ज कर ली है उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को शिकस्त दी है। चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दीपक बैज को 55584 वोट मिले है तो वही भाजपा के प्रत्याशी विनायक गोयल को 63954 मिले है। विनायक गोयल ने इस जीत के लिए चित्रकूट की जनता का धन्यवाद दिया है।

-बिरनपुर हिंसा पीड़ित ईश्वर साहू ने सात बार के विधायक व मंत्री रविन्द्र चौबे को पांच हजार से अधिक वोट से हराया
-नवागढ़ से मंत्री गुरु रुद्र व बेमेतरा से आशीष छाबड़ा भी हारे, तीनों वर्तमान के हैं विधायक

रायपुर की 7 सीट भाजपा ने जीत दर्ज की

-अभनपुर विधानसभा सीट में 18 राउंड में मतगणना हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू ने जीत हासिल की।
-आरंग विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में मतगणना हुई भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहिब ने जीत हासिल की है।
-धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 19 राउंड में मतगणना हुई जहां भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा ने जीत हासिल की।
-रायपुर उत्तर विधानसभा में क्षेत्र में 15 राउंड में मतगणना हुई जहां भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जीत हासिल की है।
-रायपुर दक्षिण में 1992 में मतगणना हुई वहीं भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल की है।
-रायपुर पश्चिम में 19 रण में मतगणना हुई जहां भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने जीत हासिल की।
-रायपुर ग्रामीण में 22 राउंड में मतगणना हुई, जहां भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने जीत हासिल की है।

दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव 48 हजार से अधिक वोटों से जीते

दुर्ग शहर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गजेन्द्र यादव लगभग 48 हजार से अधिक मतों से जीते।

चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश स्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। हम गरीब, वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम उम्मीद करते है कि बीजेपी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे। हम मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे। हम सरकार के अच्छे कामों का सहयोग करेंगे। कहां क्या कमी रह गई है हम उसकी समीक्षा करेंगे। अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे।

बस्तर जिले की जगदलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहां से उम्मीदवार किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जतीन जायसवाल से था। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद जगदलपुर विधानसभा सीट पर चार बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं। तीन बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। किरण सिंह देव जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद जीत का श्रेय जनता को दिया है। भाजपा के उम्मीदवार किरण सिंह देव डाक मतपत्रों की गिनती से ही बढ़त बनाए हुए थे, शहर के अलावा उन्हें ग्रामीण इलाकों से बंपर वोट मिला बताया जाता है कि ग्रामीण भाषा शैली की अच्छी पकड़ और मधुर छवि ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जगदलपुर विधानसभा में उन्हें 90336 वोट मिला। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जतीन जयसवाल को 60502 वोट मिले।

-राजनांदगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह लगभग 45000 से अधिक मतों से जीते।
-डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल लगभग 14256 मतों से जीती।
-खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू लगभग 26242 मतों से जीते।
-डोंगरगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू लगभग 2632 मतों से जीते।

मोहला मानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी ने लगभग 31528 मतों से जीत दर्ज की। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने लगभग 5421 मतों से जीत दर्ज की।

Next Story