Breaking News

अरुण साव ने भाजपा की जीत को शहीद कार्यकताओं को समर्पित की

Shantanu Roy
4 Dec 2023 7:05 PM GMT
अरुण साव ने भाजपा की जीत को शहीद कार्यकताओं को समर्पित की
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव की सी जीत को भाजपा ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं की शहादत को याद करते हुए छत्तीसगढ़ चुनाव की इस जीत को समर्पित किया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख अरुण साव ने ट्वीटर में ट्वीट करते हुए भाजपा के सभी दिवंगत कार्यकर्ताओं को याद करते हुए उन्हें इस जीत समर्पित की है।

उन्होंने लिखा है कि छ्त्तीसगढ़ महतारी के सजग प्रहरी, अराजकता के विरुद्ध युद्ध लड़ने वाले अप्रतिम योद्धा शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि नमन… छ्त्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत से विजय आपको समर्पित है।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

छ्त्तीसगढ़ महतारी के सजग प्रहरी, अराजकता के विरुद्ध युद्ध लड़ने वाले अप्रतिम योद्धा शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि नमन…

छ्त्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत से विजय आपको समर्पित है। pic.twitter.com/ITrQF5pvEJ

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 4, 2023


छत्तीसगढ़ के सभी दिवंगत देवतुल्य कार्यकर्ताओं को ये जीत को समर्पित किया है जिन्होंने भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है और भाजपा के अथक प्रयास से विशेषकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से जिन्होंने अराजकता के खिलाफ़ हर लड़ाई लड़ी, छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय के लिए छत्तीसगढ़ के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं जनता का आभार.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष द्वारा दी गईं गालियों को जनता के प्यार, आशीर्वाद व समर्थन ने चूर चूर कर दिया और मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में कमल खिला दिया।

Next Story