Breaking News

भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर

Nilmani Pal
12 Dec 2023 9:49 AM GMT
भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 गंभीर
x

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में बीती रात स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं. ये घटना NH 353 पर ओंकारबंद और एम के बाहरा के बीच की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युगल साहू उम्र 22 वर्ष , गिरीश धीवर उम्र 20 वर्ष बनरसी आरंग के रहने वाले थे. बीती रात बागबाहरा के चण्डी मंदिर से दर्शन कर के वापस आ रहे थे. घायलो को महासमुंद के दो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story