रायपुर में 2 किलो सोना पकड़ाया, एयरपोर्ट पर जांच अधिकारी सन्न

रायपुर: राजधानी के विवेकानंद एयरपोर्ट पर पैसेंजर के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है. पैसेंजर इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से रायपुर 2 किलो सोना लेकर पहुंचा था. जिसे सीआईएसएफ की टीम ने हिरासत में लिया है. जब्त सोने की कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट से पैसेंजर लखनऊ से रायपुर पहुंचा. चेकिंग के दौरान पैसेंजर के पास से 2 किलो सोना बरामद किया है. पकड़े गए सोने की कीमत एक करोड़ से अधिक है. सीआईएसएफ की टीम ने पैसेंजर को हिरासत में ले लिया है. मामले की सूचना पर आईटी की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






